दोस्तों, भारत के हर 10 में से 8 लोग यह सोचते हैं कि उनका खुद का कोई ऐसा काम हो, जिसे सेट करने में ज्यादा पैसा ना लगे और उस काम से महीने के ₹50,000 आराम से कमाई जाएं।
10 में से 8वां इंसान, चाहे नौकरी कर रहा हो, दिन में दो बार जरूर यह सोचता है।
India, जहाँ दुनिया की सबसे बड़ी वर्किंग युवा पॉपुलेशन है, वहाँ 90% लोग पैसा कमाने के लिए सिर्फ एक नौकरी का ही सहारा लेते हैं।
जब यही लोग ऑफिस के पास वाले चायवाले को देखते हैं, जो ₹10 की एक चाय देता है और दिनभर में 6 ऑफिसेज़ में चाय सप्लाई करता है, जहाँ कम से कम 50-60 एम्प्लॉयीस के लिए चाय जाती है, तो उनका दिमाग घूम जाता है।
वो सोचते हैं: “मैं बॉस के ताने सुनकर महीने में ₹30000-40,000 कमा पाता हूँ और ये चाय वाला दिन का ₹4-5 हज़ार कमा लेता है!” वैसा ही मौमसवाला, समोसा वाला,पानीपुरीवाला, सब कमाते है।
यानी आने वाले समय में जॉब सेक्टर जितना ग्रो होगा, उससे ज्यादा ग्रो होने वाले हैं छोटे और मिडियम बिजनेस।
आज एक small business शुरू करना आपकी financial जर्नी का बड़ा कदम हो सकता है। यही कारण है कि मैं आपको 4 ऐसे स्मॉल बिजनेस आइडिया बताने वाला हूँ जिन्हें आप कम पैसे में शुरू करके महीने के ₹40,000 से ₹2 लाख तक कमा सकते हैं।
-
खाने का ठेला और फूड ट्रक
इंडियन फूड इंडस्ट्री इस समय बहुत बड़ी है और 2028 तक यह बहुत ग्रोथ होने वाली है।
आप इस इंडस्ट्री में फूड ट्रक या छोटा खाने का ठेला लगाकर आसानी से फाइनेंशियल स्टेबल हो सकते हैं।
स्ट्रीट फूड एशियन कंट्री की शान है क्योंकि यह कम बजट में टेस्टी खाना ऑफर करता है। और आपने youtube पे बहुत सारी फ्रूड स्टॉल वाले की sucess कहानीया देखी होगी।
31 साल के मुनाफ कपाड़िया ने भी अपनी माँ नफीसा जी के साथ ‘द बोहरी किचन’ नाम से एक वीकेंड स्टॉल शुरू किया था।
2015 में Google की नौकरी छोड़कर मुनाफ ने यह बिजनेस शुरू किया।
धीरे-धीरे यह एक बड़ा ब्रांड बना और आज 2025 में साल का ₹4-5 करोड़ का रेवेन्यू करता है।
कैसे शुरू करें:
देखें लोग आसपास क्या खाना पसंद करते हैं: मोमोज़, चाट, चाइनीज, साउथ इंडियन, पंजाबी, पानीपुरी
एक यूनिक डिश से शुरुआत करें, फिर 4-5 डिशेस तक बढ़ाएँ
FSSAI लाइसेंस लेंना ना भूले और फूड ट्रक या रेड्डी का इंतजाम करें
पार्क, ऑफिस, स्कूल , कॉलेज या जहां भीड़ ज्यादा हो वहां सेटअप करें।
Income:
फूड ट्रक ओनर आसानी से ₹70,000 से ₹80,000 महीने कमा सकता है।
-
गाड़ी धुलाई और कार पॉलिशिंग
भारत में बढ़ती गाड़ियों के चलते कार वॉश का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है।
2030 तक यह मार्केट बहुत बड़ा होने वाला है।
लोग बिजी लाइफ के कारण खुद कार वॉश और पॉलिशिंग नहीं कर पाते, इसलिए डिमांड बढ़ रही है।
28 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल अमन शर्मा ने ₹50000-60,000 का प्रेशर वॉशर और डिटेलिंग किट खरीदकर यह बिजनेस शुरू किया।
शुरुआत में उन्होंने दोस्तों और संबंधी को फ्री या कम रेट पर सर्विस दी ताकि सोशल मीडिया रिव्यू मिले।
आज वह ₹60000-70,000 महीने कमा रहे हैं।
कैसे शुरू करें:
प्रेशर वॉशर, वैक्यूम क्लीनर, कार शैम्पू और पॉलिश ब्रश लें (₹1-1.5 लाख बजट)
लोकल अथॉरिटी से परमिशन लें
बिजनेस का नाम रखें: जैसे Glossy Rides, Auto Spa
सोशल मीडिया पर वीडियो प्रमोट करें
पिकअप-ड्रॉप सर्विस देंगे तो ग्राहक खुद आकर ढूंढेंगे।
Income:
एक कार के ₹200-300 चार्ज, 10 गाड़ियाँ रोज़ = ₹90,000-1 लाख महीने।
डिलीवरी सर्विस
आज के इंटरनेट युग ने हर किसी को आलसी बना दिया है।
Blinkit, Zepto जैसी कंपनियों ने मार्केट पकड़ रखी है।
लॉजिस्टिक मार्केट 2028 तक ₹13.4 ट्रिलियन का होगा।
यूपी के हर्ष वर्मा ने व्हाट्सऐप पर ऑर्डर लेकर दवाइयाँ और ग्रॉसरी डिलीवर करना शुरू किया।
आज उनका बिजनेस ‘Speed Kart’ के नाम से चलता है।
ऑर्डर मैनेज के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएँ।
कैसे शुरू करें:
लोकल डिमांड पता करें
बाइक/स्कूटी खरीदें (₹70-90,000)
ऑर्डर मैनेजमेंट ऐप बनवाएँ (₹10-15,000 खर्च)
रजिस्ट्रेशन और डॉक्युमेंटेशन करें
इनकम:
₹70,000-₹80,000 महीने आराम से।
लोकल ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस
हर दिन भारत में 36.5 किमी रोड बन रही है।
आने वाले समय में लोकल ट्रांसपोर्ट की डिमांड और बढ़ेगी।
यह बिजनेस एक गाड़ी, स्कूटी या रिक्शा से भी शुरू किया जा सकता है।
दिल्ली-मुंबई में Ola-Uber, यूपी-बिहार में ऑटो, पश्चिम बंगाल में टैक्सी ज्यादा चलती है।
डिमांड देखकर सही वाहन चुनकर शुरुआत करें।
निष्कर्ष
ये 4 small business आइडिया 2025 में आपको महीने के ₹50,000 से ₹1 लाख तक की साइड इनकम दे सकते हैं।
अगर आप भी नौकरी पर रहकर थक चुके हैं, तो small business के साथ अपनी फाइनेंशियल जर्नी की नई शुरुआत करें।
